Varanasi Weather: काशी में आज बारिश का अलर्ट, 17 साल में तीसरी बार मई का पारा 20°C के नीचे

वाराणसी में मौसम में बदलाव ने गर्मी मई के पांच दिन बीत जाने के बाद भी धूप से बिना तपिश वाली रोशनी मिल रही है। दूसरी ओर मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि बनारस में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के आसार हैं। बनारस के आसपास के जिलों में भी चेतावनी है। 10 मई तक बादल छाए रहने के आसार हैं। पसीने छुड़ाने और चुभाने वाले मई महीने में मौसम की मेहरबानी से सिहरन और हल्की ठंड सी महसूस होने लगी है। 17 साल में तीसरी बार मंगलवार को काशी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। मंगलवार को रात में पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री कम 32.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मंगलवार को हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही, साथ ही इसमें नमी 78 फीसदी तक दर्ज की गई। इसे भी पढ़ें;UP Crime: मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 09:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: काशी में आज बारिश का अलर्ट, 17 साल में तीसरी बार मई का पारा 20°C के नीचे #CityStates #Varanasi #RainAlertInKashi #RainInVaranasi #VaranasiNews #SubahSamachar