Delhi NCR News: शूटर इशिका ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना
नई दिल्ली। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इंडिया ओपन शॉटगन प्रतियोगिता में दिल्ली की इशिका भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीता। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पांच से 13 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में इशिका ने ट्रैप रिनाउंड शॉट यूथ विमेन श्रेणी में 91 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में दिल्ली की फाल्गुनी गुप्ता ने 86 अंक हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश की सायरा पाट्रो 76 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र की स्मिता विक्रम सावंत 74 अंक लेकर चौथे और उत्तर प्रदेश की हया खान 68 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं, पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के रणवीर चित्रसेन ने 110 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के जुबैर सिंह सिद्धू 108 अंकों के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश के अरहम मुस्तफा खान 105 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 16:17 IST
Delhi NCR News: शूटर इशिका ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना #RainAddsToTheWoesOfPassersby #SubahSamachar
