Firozabad News: रेलवे ने चलाई उदयपुर सिटी से आसनसोल स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी टूंडला। रेल प्रशासन बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से आसनसोल के बीच एक-एक फेरा लेगी। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 09623 उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल 28 अप्रैल को उदयपुर सिटी रात 10:30 बजे चलेगी। जो रामप्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा होकर अगले दिन दोपहर 01:00 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो 10 मिनट के ठहराव के बाद गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कोडरमा, सीतारामपुर होकर मंगलवार सुबह 07:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 09624 आसनसोल-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन आसनसोल से 30 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे चलेगी। जो इसी क्रम में होकर अगले दिन रात्रि 01:40 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो 10 मिनट के ठहराव के बाद उदयपुर सिटी के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय-दो, एसी तृतीय-छह, इकॉनमी-दो, स्लीपर-छह, सामान्य-चार, एसएलआर-दो सहित 22 कोच होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 14:57 IST
Firozabad News: रेलवे ने चलाई उदयपुर सिटी से आसनसोल स्पेशल ट्रेन #RailwaysLaunchesSpecialTrainFromUdaipurCityToAsansol #SubahSamachar
