Railway News : आज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक चलेगी जम्मू मेल
आठ माह से आंशिक रूप से निरस्त जम्मू मेल श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक चलेगी। 15 जून से सूबेदारगंज से कटरा के बीच इसका संचालन शुरू होगा। ट्रेन अब तक केवल अंबाला तक ही चल रही थी। इसके अलावा सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) एक्सप्रेस का संचालन भी 16 जून से दोबारा शुरू होगा। यह ट्रेन भी अंबाला तक ही जा रही थी। इन दोनों ट्रेनों के फिर से पटरी पर लौटने से जम्मू-कश्मीर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। अगस्त 2025 में भारी बारिश के कारण कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन पर रावी नदी के ऊपर बने पुल को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद से ही दो प्रमुख ट्रेनों का संचालन ठप था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 19:23 IST
Railway News : आज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक चलेगी जम्मू मेल #CityStates #Prayagraj #ShriMataVaishnoDeviShrineBoard #ShriMataVaishnoDeviKatraRailwayStation #KatraRailwayStationToVaishnoDeviDistance #SubahSamachar
