रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, आरोपी को भेजा गया जेल

रायगढ़ जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 21 अप्रैल 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि अप्रैल 2025 में वह दिल्ली काम करने गई थी। वहां उसकी पहचान बादल सारथी से हुई थी। रायगढ़ लौटने के बाद बादल ने उसे शादी का झांसा दिया। करीब तीन माह तक वे साथ रहे और शारीरिक संबंध बनाते रहे। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जनवरी 2026 में युवती फिर दिल्ली काम करने गई। आरोपी बादल भी उसके पास पहुंच गया और लगभग एक माह तक साथ रहा। इसी दौरान युवती को गर्भवती होने की जानकारी मिली। तब आरोपी ने उसे जल्द शादी करने का झूठा आश्वासन दिया। लेकिन 24 मार्च 2026 को वह बिना बताए दिल्ली से रायगढ़ लौट आया। शादी से इन्कार और शिकायत पीड़िता 2 अप्रैल 2026 को रायगढ़ पहुंची। वह आरोपी के घर गई, लेकिन उसने युवती को घर में घुसने नहीं दिया। आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाने की टीम सक्रिय हुई। उन्होंने आरोपी बादल सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 23 अप्रैल 2026 को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 15:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, आरोपी को भेजा गया जेल #CityStates #Crime #Raigarh #RaigarhPoliceNews #RaigarhNewsPolice #RaigarhCrimeNews #SubahSamachar