पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर राहुल गांधी सख्त: नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ, पांच बड़े नेताओं के साथ बैठक

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पंजाब कांग्रेस के पांच नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को समाप्त करना था। राहुल ने वरिष्ठ नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और विजय इंदर सिंगला समेत अन्य नेता शामिल थे। बाजवा ने बताया कि राहुल गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। संगठनात्मक बदलाव का फैसला राहुल गांधी पर छोड़ दिया गया है। पंजाब की जनता कांग्रेस को एक और अवसर देने के लिए तैयार है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन का हवाला दिया। कांग्रेस ने तब 14 में से 8 संसदीय सीटें जीती थीं, जिनमें सात पंजाब की थीं। बाजवा के अनुसार, एकजुट होकर कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में 70 से 80 सीटें जीत सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर राहुल गांधी सख्त: नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ, पांच बड़े नेताओं के साथ बैठक #CityStates #Chandigarh-punjab #RahulGandhi #PunjabCongress #PartapBajwa #AmarinderSinghRajaWarring #SubahSamachar