युवा पीढ़ी भारतीय सिनेमा से दूर हो रही , आर माधवन ने जताई चिंता; अपने बेटे का दिया उदाहरण
एक्टर आर. माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'GDN' का प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान एक्टर ने चिंता जताई कि युवा दर्शक, जिनमें उनके 20 साल के बेटे वेदांत की पीढ़ी भी शामिल है, भारतीय सिनेमा से दूर होते जा रहे हैं। ये लोग जापानी एनीमे और कोरियन कंटेंट में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। युवा पीढ़ी जापानी एनीमे और कोरियन कंटेंट देख रही सिनेमा एक्सप्रेस से बात करते हुए आर माधवन ने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दर्शकों को किसी दूसरी फिल्म इंडस्ट्री के हाथों नहीं खो रही है, बल्कि कहानी कहने के एक बिल्कुल अलग तरीके के कारण खो रही है। माधवन ने खुद का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे एक डर है, जिसके बारे में मैं सोचना भी नहीं चाहता। अब तक तो मैंने उसका सम्मान कमाया है। वह 20 साल का हो गया है। लेकिन अगर आप मेरी युवा पीढ़ी को देखें, तो वे उससे पूरी तरह कटे हुए हैं। यह एक बड़ी समस्या है। वे जापानी एनीमे और कोरियन कंटेंट देख रहे हैं। लेकिन वे हमारी तमिल फिल्में भी नहीं देखना चाहते। वे हिंदी या भारतीय फिल्में देखने के लिए थिएटर भी नहीं जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 11:13 IST
युवा पीढ़ी भारतीय सिनेमा से दूर हो रही , आर माधवन ने जताई चिंता; अपने बेटे का दिया उदाहरण #Bollywood #National #RMadhavan #RMadhavanOnYouth #RMadhavanTakeOnGenZ #RMadhavanMovies #RMadhavanInGdn #RMadhavanUpcomingMovie #RMadhavanUpcomingMovieGdn #GdnStory #GdnStarcast #RMadhavanSonVedaant #SubahSamachar
