भारत छोड़ो आंदोलन: अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं ये प्रश्न, क्या आपको पता है जवाब?
Quit India Movement Day: भारत छोड़ो आंदोलन यानी क्विट इंडिया मूवमेंट भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण आंदोलनों में से एक है। हर साल 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर इसे याद किया जाता है। इसे अगस्त क्रांति दिवस के नाम से भी जाना जाता है। 8 अगस्त 1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया था। इसी दौरान उन्होंने देशवासियों को करो या मरो का संदेश दिया। आज यही मैदान अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में आंदोलन की शुरुआत, इसके कारण, प्रमुख नेताओं, नारों और परिणामों को समझना जरूरी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:29 IST
भारत छोड़ो आंदोलन: अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं ये प्रश्न, क्या आपको पता है जवाब? #Education #National #QuitIndiaMovement #8August2026 #SubahSamachar
