Una News: कंपनी की खेल सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल

ऊना। जिला ऊना के स्कूलों में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से डीपीई एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग से महत्वपूर्ण मांग उठाई है। एसोसिएशन ने आग्रह किया है कि पहले की तरह स्कूलों को सीधे फंड प्रदान किए जाएं ताकि वे अपनी आवश्यकता और खेल गतिविधियों के अनुसार उच्च गुणवत्ता की खेल सामग्री खरीद सकें और विद्यार्थी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह एवं महासचिव भूपिंदर सिंह ने बताया कि पूर्व में प्रत्येक स्कूल को लगभग 25,000 रुपये का अनुदान दिया जाता था जिससे स्कूल अपनी जरूरत के अनुसार उपयुक्त और बेहतर गुणवत्ता का सामान खरीद पाते थे। इस बार कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही खेल सामग्री सभी स्कूलों में एक समान वितरित की जा रही है, जो न केवल उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है बल्कि उसकी गुणवत्ता भी काफी निम्न स्तर की बताई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यदि स्कूलों को पुनः स्वतंत्र रूप से फंड उपलब्ध करवाया जाए तो वे अपने विद्यार्थियों के हित में बेहतर और उपयोगी खेल सामग्री का चयन कर सकेंगे, जिससे खेल का स्तर ऊंचा होगा और छात्र राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर सोमनाथ, रणेश वीर, विनोद ठाकुर, राजिंदर बैंस सहित रविंदर शर्मा, अमरजीत सिंह, राजकुमार, विकास ठाकुर, सतनाम, मनोज, जसवंत, रामपाल, दीपक, कर्मा, असीम कुमार, डॉ. मनीष राणा ने संयुक्त रूप से विभाग से आग्रह किया कि पहले की भांति स्कूलों को सीधे फंड प्रदान किया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 23:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: कंपनी की खेल सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar