Rishikesh News: कुंजापुरी मेले में पुरस्कार वितरण पर उठे सवाल, मेला समिति ने आरोपों को नकारा

- कांग्रेस पदाधिकारियों ने निष्पक्षता पर जताया संदेह, मेलाध्यक्ष बोले- आपत्ति है तो करें लिखित शिकायतनरेंद्रनगर। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण पर सवाल उठाए गए हैं। मेले में लकी ड्रा के इनाम वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगाया गया है।श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला संपन्न होने के बाद कलाकारों, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और लकी ड्रा के पुरस्कार वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है, यदि पुरस्कार वितरण के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई थी, तो उसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता सबके सामने होनी चाहिए थी। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह गुसाईं, दिनेश कुमार और मनवीर नेगी आदि ने कहा कि पुरस्कारों का लालच देकर हजारों रुपये के टिकट बिकवाए गए। लेकिन लॉटरी प्रणाली में जब बड़े पुरस्कारों के नंबर निकाले गए तो उसमें नियमों को ताक पर रखा गया। उनका कहना है, कि जब एक से 25 तक के पुरस्कार विजेताओं के नाम और क्रमांक स्पष्ट किए जा रहे थे, तो बड़े पुरस्कारों के मामले में भी यह पारदर्शिता क्यों नहीं अपनाई गई। उन्होंने कहा कि कुंजापुरी पर्यटन विकास मेला मनोरंजन का आयोजन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है। पुरस्कार वितरण पूरी तरह निष्पक्ष हुआ है, तो आयोजकों को संबंधित रिकॉर्ड सार्वजनिक कर जनता का संदेह दूर करना चाहिए।इस बाबत मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि आरोप राजनीति से प्रेरित है, पुरस्कार वितरण में पालिका सभासद भी शामिल रहे। उनमें कांग्रेस से जुड़े सभासद भी शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया में पालिका के सभासद भी शामिल रहे, जिनमें कांग्रेस से जुड़े सभासद भी थे। लकी ड्रॉ के कूपन निष्पक्ष लोगों के माध्यम से निकलवाए गए। पंवार ने कहा कि पूरे मेले और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का रुद्र गंगा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया। यदि किसी को पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया पर कोई आपत्ति है तो वह लिखित में शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत का निराकरण कराया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: कुंजापुरी मेले में पुरस्कार वितरण पर उठे सवाल, मेला समिति ने आरोपों को नकारा #QuestionsHaveBeenRaisedAboutPrizeDistributionAtTheKunjapuriFair #WithTheFairCommitteeDenyingTheAllegations #SubahSamachar