Varanasi News: क्वींस कॉलेज...दस दिन में 800 से ज्यादा छात्रों ने लिए प्रवेश, दाखिले के लिए होड़; जानें खास

Queens College Varanasi:पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज ने इस बार प्रवेश के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। बीते 10 दिनों में यहां 850 से अधिक छात्रों ने दाखिला लिया है। खास बात यह है कि सरकारी विद्यालय होने के बावजूद यहां प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों से भी छात्र पहुंच रहे हैं। शनिवार को कक्षा 9 और 11 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बढ़ती मांग को देखते हुए अब कॉलेज प्रशासन “नो एडमिशन” का बोर्ड लगाने की तैयारी कर रहा है। क्वींस इंटर कॉलेज न सिर्फ बनारस, बल्कि देश के सबसे पुराने राजकीय विद्यालयों में से एक माना जाता है। अपने समृद्ध इतिहास, अनुशासन और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के चलते यह स्कूल छात्रों और अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां की हाईटेक सुविधाएं, बेहतर शिक्षण पद्धति और अनुभवी शिक्षकों की टीम इसे अन्य सरकारी स्कूलों से अलग पहचान दिला रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 22:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: क्वींस कॉलेज...दस दिन में 800 से ज्यादा छात्रों ने लिए प्रवेश, दाखिले के लिए होड़; जानें खास #CityStates #Varanasi #QueensCollegeVaranasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar