Qatar Gas Terminal Explosion: दोबारा शुरू हुए गैस संयंत्र में धमाका, 54 घायल, 18 लापता

कतर के प्रमुख गैस निर्यात केंद्र रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात बड़ा धमाका हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब युद्ध के दौरान हुए हमलों के बाद गैस निर्यात संचालन को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही थी। शुरुआती जानकारी में नुकसान सीमित बताया गया था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में 54 लोग घायल हुए हैं जबकि 18 लोग अब भी लापता हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया। इस विस्फोट का असर केवल कतर तक सीमित नहीं माना जा रहा, क्योंकि कतर दुनिया के प्रमुख प्राकृतिक गैस उत्पादकों में शामिल है। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव कम होने के बाद निर्यात गतिविधियां फिर से शुरू की जा रही थीं, तभी बारजान गैस आपूर्ति सुविधा में आग और धमाका हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 07:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Qatar Gas Terminal Explosion: दोबारा शुरू हुए गैस संयंत्र में धमाका, 54 घायल, 18 लापता #ShortVideos #National #QatarGasExplosion #QatarExplosionToday #QatarGasTerminalExplosion #QatarBreakingNews #QatarEnergyNews #RasLaffanExplosion #QatarGasPlantFire #MiddleEastNews #IranQatarConflict #HormuzStraitNews #SubahSamachar