Faridabad News: पीडब्ल्यूडी ने पूरी की अटेरना गांव की फिरनी, ग्रामीणों को मिली राहत
जर्जर रास्ते से परेशान थे ग्रामीण, होते रहते थे हादसेछांयसा। फरीदाबाद क्षेत्र के अटेरना गांव में पिछले कई वर्षों से टूटी पड़ी फिरनी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थी। सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता था। आए दिन छोटे-बड़े हादसे भी होते रहते थे। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस समस्या का समाधान करते हुए फिरनी के निर्माण कार्य को पूरा कर दिया है।ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से फिरनी की मरम्मत की मांग की जा रही थी। विभाग की ओर से सड़क पर ब्लॉक लगाकर मजबूत तरीके से निर्माण कराया गया है, जिससे मार्ग पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है। गांव की सरपंच अर्फीना ने बताया कि पहले हालात इतने खराब थे कि राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई ग्रामीण दुर्घटनाओं का शिकार भी हुए। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा फिरनी को दुरुस्त किए जाने से गांववासियों को बड़ी राहत मिली है। अब लोगों का आना-जाना आसान हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हो गई है। ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद यह काम पूरा हुआ है, जिससे पूरे गांव को लाभ होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:51 IST
Faridabad News: पीडब्ल्यूडी ने पूरी की अटेरना गांव की फिरनी, ग्रामीणों को मिली राहत #PWDCompletesTheRotationOfAternaVillage #VillagersGetRelief #SubahSamachar
