Ambala News: बाजार में खरीदारी कर रही महिला का पर्स उड़ाया
अंबाला। नारायणगढ़ के मुख्य बाजार में खरीदारी करने आई हसनपुर गांव निवासी एक महिला के बैग में ब्लेड से कट मारकर दो अज्ञात महिलाओं ने उनका छोटा हैंड पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने के आभूषण, नकदी और कई दस्तावेज थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हसनपुर गांव निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि 30 जनवरी को उनकी माता सुनीता शर्मा व पत्नी नेहा बाजार में सामान खरीदने आई थीं। उनकी माता ने घर से एक जोड़ी सोने की बाली व नाक का कोका ठीक करवाने के लिए एक छोटे हैंड पर्स में रखा था। इस पर्स में करीब 5 हजार रुपये की नकदी रखी थी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 00:24 IST
Ambala News: बाजार में खरीदारी कर रही महिला का पर्स उड़ाया #PurseOfAWomanShoppingInTheMarketWasStolen #SubahSamachar
