'सतलुज' OTT से हटने पर पंजाब में विवाद: दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर सियासत तेज

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज इन दिनों चर्चा में है, लेकिन रिलीज के महज दो दिन बाद ही इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। हालांकि, फिल्म अन्य देशों के दर्शकों के लिए अब भी उपलब्ध है। फिल्म एक ऐसे दौर की कहानी दिखाती है, जब पंजाब में हजारों लोगों के कथित तौर पर लापता होने और फर्जी मुठभेड़ों में मारे जाने के आरोप लगे थे। सतलुज फिल्म से चर्चा में आई सतलुज पंजाब-हरियाणा के लिए बेहद अहम रही है। इस नदी का विवादों से भी लंबा संबंध रहा है। ताजा विवाद का भी अपना एक इतिहास है। एक विवाद ऐसे भी है जिसने सत्ता तक बदली लेकिन वो आज तक नहीं सुलझा है। फिल्म 'सतलुज' 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। हालांकि, रिलीज के महज दो दिन बाद, 5 जुलाई को फिल्म को भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। फिल्म को सीबीएफसी का सर्टिफिकेट नहीं लेने के कारण यह कदम उठाया गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म सतलुज के रिलीज होने के बाद इसके निर्देशक हनी त्रेहन ने कहा था कि इस फिल्म में कोई कांट-छांट नहीं की गई है और न ही इसके मूल स्वरूप से कोई समझौता किया गया है। इस फिल्म का मूल नाम 'पंजाब 95' था। अलग-अलग कारणों से इसकी रिलीज लंबे समय तक टलती रही। पहले इसे 7 फरवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी और इसका टीजर भी जारी किया गया था, लेकिन बाद में रिलीज फिर स्थगित कर दी गई। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की, जगजीत संधू और गीतिका विद्या ओहल्यान ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'सतलुज' OTT से हटने पर पंजाब में विवाद: दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर सियासत तेज #CityStates #Chandigarh-punjab #'सतलुज'Ottसेहटनेपरपंजाबमेंविवाद #दिलजीतदोसांझकीफिल्मपरसियासततेज #SatlujPunjab95 #DiljitDosanjh #JaswantSinghKhalra #Punjab95Controversy #OttFilmRemoval #HumanRightsPunjab #PunjabTerrorismEra #VikramjitSinghSahney #SubahSamachar