Electricity Tariff: पंजाब ने बिजली दरें घटाईं, हिमाचल के उद्योगों में महंगी, स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन चिंतित
हिमाचल प्रदेश स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन ने राज्य में लगातार बढ़ती बिजली दरों पर चिंता जताई है। पंजाब ने उद्योगों के लिए बिजली 76 पैसे प्रति यूनिट कर दी है। इससे अब प्रदेश में लोहा उद्योग को दिक्कत हो रही है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेघराज गर्ग ने कहा कि हिमाचल में उद्योगों का अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। जहां पड़ोसी राज्य उद्योगों को राहत देने के लिए कदम उठा रहे हैं। पंजाब ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उद्योगों के बिजली टैरिफ में लगभग 70 पैसे प्रति यूनिट कम कर दिए हैं। इसके विपरीत हिमाचल में पिछले दो वर्षों में बिजली दरों में भारी वृद्धि हुई है, इससे राज्य के उद्योग पंजाब और अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगे पड़ रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 21:13 IST
Electricity Tariff: पंजाब ने बिजली दरें घटाईं, हिमाचल के उद्योगों में महंगी, स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन चिंतित #CityStates #Shimla #HimachalElectricityTariff #SubahSamachar
