Kangra News: धर्मशाला में पंजाब किग्स और दिल्ली कैपिटल्स का नेट वार
धर्मशाला। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सोमवार को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। शनिवार शाम और रविवार को अभ्यास सत्रों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियों पर काम किया। धौलाधार की पहाड़ियों के बीच खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस के जरिये अपनी लय हासिल करने की कोशिश की।रविवार को पंजाब किंग्स की टीम ने फुटबाल खेलकर वॉर्मअप किया। इसके बाद कैप्टन श्रेयस अय्यर और अन्य बल्लेबाजों ने नेट्स में लंबे समय तक बल्लेबाजी की। इस दौरान टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग मैदान पर खुद मौजूद रहे और खिलाड़ियों को शॉट चयन व विकेट के बीच दौड़ को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। बल्लेबाजों ने विशेष रूप से बड़े शॉट लगाने और स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का अभ्यास किया।दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी फिटनेस और फील्डिंग को दुरुस्त करने पर जोर दिया। टीम के फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ने का कड़ा अभ्यास करवाया। गेंदबाजी सत्र के दौरान कप्तान अक्षर पटेल और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी धार दिखाई। कुलदीप की फिरकी नेट्स में बल्लेबाजों को काफी छकाती नजर आई।सोमवार को होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। धर्मशाला के इस खूबसूरत मैदान में दोनों टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत प्ले-ऑफ की रेस के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है। टीमों की तैयारी को देखते हुए मुकाबला कड़ा होने की पूरी उम्मीद है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के दौरान फुटबाल खेलकर वार्मअप होते हुए पंजाब किंग्स के खि
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 19:48 IST
Kangra News: धर्मशाला में पंजाब किग्स और दिल्ली कैपिटल्स का नेट वार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
