Kangra News: चौथे दिन भी पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स का चार दिवसीय अभ्यास शिविर रविवार को भी जारी रहा। आईपीएल की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों ने सुबह एक्सरसाइज के बाद एक फ्रेंडली मैच खेलकर अपनी लय परखी।अभ्यास सत्र के दौरान टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज शशांक सिंह और विस्फोटक बल्लेबाज प्रशांत आर्य ने तेज और धीमी गति की गेंदों पर जमकर चौके-छक्के लगाए। पंजाब किंग्स की टीम 10 मार्च तक धर्मशाला में ही अभ्यास करेगी। बता दें कि बीते साल भी पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल से पहले दो बार अपना अभ्यास शिविर लगाया था, जिसमें टीम के नामी खिलाड़ियों ने धर्मशाला में दस्तक दी थी। हालांकि इस बार शिविर में टीम के केवल 9 से 10 खिलाड़ी ही शामिल हुए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल शुरू होने से पहले टीम अपने मुख्य कोच और अन्य स्टार खिलाड़ियों के साथ यहां एक और बड़ा अभ्यास शिविर आयोजित कर सकती है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी। अमर उ
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 17:47 IST
Kangra News: चौथे दिन भी पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
