श्री अकाल तख्त पर मान सरकार की पेशी: नाै मंत्रियों के साथ 49 विधायक आएंगे, बेअदबी कानून पर रखेंगे अपना पक्ष
जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तलब किए गए जनप्रतिनिधियों की आज श्री अकाल तख्त पर पेशी होगी। आम आदमी पार्टी के नौ सिख मंत्री, विधानसभा स्पीकर और 30 सिख विधायक श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और एक निर्दलीय विधायक भी पेश होंगे। पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध और एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह पेश होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी श्री अकाल तख्त साहिब जाएंगे। आम आदमी पार्टी के 30 सिख विधायकों में कुलवंत सिंह, जीवन सिंह संगोवाल, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, सर्बजीत कौर माणुके, दविंदरजीत सिंह लाडी, फौजा सिंह सरारी, नरिंदरपाल सवना, अमनदीप सिंह, जगदीप सिंह, गुरदित्त सिंह, अमोलक सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, जगरूप गिल, बलजिंदर कौर, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, अमरपाल सिंह, गुरदीप सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. जसबीर सिंह संधू, जीवनजोत कौर, जसविंदर सिंह, सरवण सिंह धुन्न, दलबीर सिंह टोंग, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मनजीत सिंह बिलासपुर, रणबीर सिंह भुल्लर, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, जगसीर सिंह माइसरखाना और मनजिंदर सिंह लालपुरा शामिल हैं।कांग्रेस के सात विधायक, शिरोमणि अकाली दल के दो विधायक और सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय विधायक राणा इंदरप्रताप सिंह भी श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 04:54 IST
श्री अकाल तख्त पर मान सरकार की पेशी: नाै मंत्रियों के साथ 49 विधायक आएंगे, बेअदबी कानून पर रखेंगे अपना पक्ष #CityStates #Chandigarh-punjab #Amritsar #SriAkalTakhtSahib #JagatJyotSriGuruGranthSahibSatkarAmendment #AamAadmiParty #PunjabGovernment #SubahSamachar
