Ashirwad Yojana Kya Hai: बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही 51 हजार, जानें कौन ले सकता है लाभ और आवेदन का तरीका

Ashirwad Yojana Ke Liye Apply Kaise Karein: घर में बेटी के पैदा होते ही उसकी परवरिश से लेकर उसकी पढ़ाई और फिर शादी तक का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन जाता है। खासकर आज के समय में लोग अपनी बेटी को पढ़ा-लिखा तो लेते हैं लेकिन इसके बाद गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों में ये चिंता और भी बढ़ जाती है कि बेटी की शादी सम्मान के साथ कैसे की जाए। समाज में आज भी कई माता-पिता सिर्फ पैसों की कमी के कारण मानसिक तनाव से गुजरते हैं। इसी चिंता को कम करने के लिए सरकारें समय-समय पर कई योजनाएं शुरू करती रही हैं। इसी के चलते पंजाब सरकार ने भी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत अब जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 15:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ashirwad Yojana Kya Hai: बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही 51 हजार, जानें कौन ले सकता है लाभ और आवेदन का तरीका #Utility #National #PunjabGovernmentScheme #AshirwadYojana #AshirwadYojanaPunjab #MarriageSupportScheme #SubahSamachar