विवादित वीडियो को सीएम मान ने नकारा: श्री अकाल तख्त के हुकमनामे पर कहा-मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है

सीएम भगवंत मान ने अपने कथित विवादित वायरल वीडियो को पूरी तरह नकार दिया है। सोमवार को श्री अकाल तख्त सेमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफहुकमनामा जारी हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ है कि अकाल तख्त ने किसीतत्कालीन सीएम के खिलाफ हुक्मनामा सुनाया हो। चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता मेंसीएम ने कहा कि वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह मैं नहीं हूं।मैं हैरान हूं कि पंथ के इतने बड़े ओहदे पर बैठे लोगसियासी मोहरे की तरह काम कर रहे हैं। वीडियो में जो शख्स है, न तो उसकी कद काठी मुझसे मिलती है। यह मुझे केवल बदनाम करने की साजिश है। अपने सियासी आकाओं के इशारों पर मेरे खिलाफ यह हुक्मनामा दिया गया है। यह मेरे खिलाफ एक प्रोपेगेंडा है। मान ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष खुलेआम अकाली दल के प्रचारक बन गए हैं। अब बस उनके जत्थेदार साहिब का यह हुक्मनामा आना बाकी है कि सुखबीर बादल को वोट दिया जाए, वरना पंथ खतरे में पड़ जाएगा। यह फैसला कभी भी लिया जा सकता है। मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का कर रहे इस्तेमाल सीएम ने कहा कि मैं पंजाब में गुरु की बाणी, पानी, किसानी और जवानी के लिए जो सरकारी फैसला ले रहा हूं वह मेरे विरोधियों को बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं।इसलिए मुझे बदनाम करने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं और इसके लिए धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। मान ने कहा कि मैं श्री अकाल तख्त को सर्वोच्च संस्था मानता हूं और उसके आगे नतमस्तक होता हूं। श्री अकाल तख्त से मत्था लगाने के बारे में न तो मैं सोच सकता हूं और न ही मेरी आने वाली कई पीढ़ियां ऐसा सोच सकती हैं लेकिन श्री अकाल तख्त पर जो सियासी नियुक्तियां हुई हैं और ये लोग जिस तरह के फैसले ले रहे हैं, वह सारी संगत अच्छी तरह जानती है। केजरीवाल ने भी किया शेयर वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजकअरविंद केजरीवाल ने भी सीएम मान के स्पष्टीकरण वीडियो को शेयर करते हुए लिखा किभगवंत मान के अच्छे कामों से बौखला कर विरोधी उनको झूठ बोलकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 12:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विवादित वीडियो को सीएम मान ने नकारा: श्री अकाल तख्त के हुकमनामे पर कहा-मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है #CityStates #Chandigarh-punjab #BhagwantMann #AkalTakhatSahib #SubahSamachar