पंजाब बंद आज: बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, जालंधर में बंद नहीं; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज पंजाब बंद की काॅल दी गई है। वहीं वाल्मीकि समाज और विभिन्न संगठनों ने यह स्पष्ट किया कि जालंधर में 30 जुलाई को किसी बंद का आह्वान नहीं किया गया है। वहीं इस दिन पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। संगठनों ने संबंधित पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नेताओं ने बताया कि 22 जुलाई को हुई घटना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 27 जुलाई को जालंधर बंद रखकर सरकार को चेतावनी दी गई थी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 30 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए समराला पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दर्पण आहलूवालिया के निर्देशों पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस जिला खन्ना के पुलिस अधीक्षक (डी) पवनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाजारों और चौकों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है ताकि जबरन दुकानें बंद न हों। उन्होंने शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 08:29 IST
पंजाब बंद आज: बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, जालंधर में बंद नहीं; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च #CityStates #Amritsar #Chandigarh-punjab #PunjabBandh #BarnalaLathi-charge #PunjabPolice #SubahSamachar
