भाजपा के निशाने पर ये वोट बैंक: मंदिर में माथा टेकना रणनीति, 'आप' की धार्मिक आउटरीच के बीच पार्टी का नया दांव
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू मतदाताओं को लेकर राजनीतिक सक्रियता तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी सरकार धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों और तीर्थ यात्रा योजना के विस्तार से हिंदू समाज तक पहुंच बढ़ा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकना भाजपा की पंजाब रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शाह बुधवार को भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राओं के समापन समारोह से पहले मंदिर दर्शन करने आए। पंजाब की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 38.49 फीसदी है। राजनीतिक विश्लेषणों में करीब 34 विधानसभा सीटों पर हिंदू मतदाताओं की मजबूत मौजूदगी बताई जाती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 11:09 IST
भाजपा के निशाने पर ये वोट बैंक: मंदिर में माथा टेकना रणनीति, 'आप' की धार्मिक आउटरीच के बीच पार्टी का नया दांव #CityStates #Election #Jalandhar #Punjab #AmitShah #AssemblyElection2027 #PunjabAssemblyElection2027 #SubahSamachar
