Lucknow News: पूंजा भील को इतिहास में नहीं मिला सम्मान
लखनऊ। भारतीय समाज दल ने सोमवार को लखनऊ में महाराणा पूंजा भील का जयंती सम्मान समारोह हजरतगंज दारुलशफा में आयोजित हुआ। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण राजभर ने कहा कि देश निर्माण में भील समाज का बड़ा योगदान है। पूंजा भील महान नायक थे जिन्होंने अकबर के शासनकाल में अभूतपूर्व रणकौशल का नेतृत्व किया। उन्होंने अकबर के सेनापतियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। राजभर ने अफसोस जताया कि हल्दीघाटी का युद्ध पूंजा भील के नेतृत्व में लड़ा गया। उन्हें इतिहास में उचित स्थान व सम्मान नहीं मिला। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंस्था के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने क्षत्रिय समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि कृष्ण पासी ने की और मंच संचालन गंगा राम राजभर ने किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 03:05 IST
Lucknow News: पूंजा भील को इतिहास में नहीं मिला सम्मान #PunjaBhilDidNotReceiveTheRecognitionHeDeservedInHistory. #SubahSamachar
