पुणे एयरपोर्ट पर परिचालन बहाल: वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग से बाधित हुआ था रनवे; कई उड़ानें हुई थी रद्द
पुणे हवाई अड्डा पर विमान सेवाओं का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। भारतीय वायु सेना (IAF) के एक लड़ाकू विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। The runway at Pune Airport, which was temporarily unavailable due to an incident involving an Indian Air Force aircraft, has now been restored and declared operational.All necessary safety inspections and clearances have been completed. Operations are resuming in a phased…mdash; Indian Air Force (@IAF_MCC) April 18, 2026 क्या हुआ था आईएएफ के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 22:25 बजे लैंडिंग के दौरान विमान के अंडरकैरिज में खराबी आ गई, जिससे वह रनवे पर ही फंस गया। इस वजह से रनवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और एहतियातन सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया। कई उड़ाने हुई थी रद्द हालांकिइस घटना के चलते विभिन्न एयरलाइनों की कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इंडिगो की 31 आगमन और 34 प्रस्थान उड़ानें रद्द हुईं। वहीं एअर इंडिया की तीन आगमन और तीन प्रस्थान, स्पाइसजेट की दो आगमन और तीन प्रस्थान, अकासा एयर की दो आगमन और तीन प्रस्थान व एअर इंडिया एक्सप्रेस की पांच आगमन और पांच प्रस्थान उड़ानें रद्द की गईं। एटीसी ने क्या बताया एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने प्रारंभिक अनुमान में बताया था कि रनवे को खाली कराने और परिचालन बहाल करने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है। प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत और हटाने का काम किया गया, जिसके बाद शनिवार सुबह 07:30 बजे से उड़ानों की रवानगी शुरू हुई, जबकि आगमन 08:00 बजे से बहाल कर दिया गया। गौरतलब है कि पुणे एयरपोर्ट नागरिक और सैन्य दोनों प्रकार की उड़ानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में रनवे बंद होने से खासकर पीक आवर्स में उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विमान टकराने की घटना इस बीच, दिल्ली हवाई अड्डा पर गुरुवार को एक अलग घटना सामने आई। स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया। हालांकि इस घटना में किसी यात्री या क्रू के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:15 बजे लेह से आया स्पाइसजेट का विमान अपने निर्धारित पार्किंग बे की ओर बढ़ रहा था, तभी वह अकासा एयर के विमान से टकरा गया, जो उस समय हैदराबाद के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था। प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया कि स्पाइसजेट विमान का दाहिना विंगलेट क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि अकासा एयर के विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा। अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी फ्लाइट (QP 1406) को घटना के बाद वापस बे पर ले जाया गया और आगे की जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 08:55 IST
पुणे एयरपोर्ट पर परिचालन बहाल: वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग से बाधित हुआ था रनवे; कई उड़ानें हुई थी रद्द #IndiaNews #National #PuneAirport #IndianAirforce #SubahSamachar
