Noida News: पुनाती नोफा अध्यक्ष, सुरोजीत महासचिव बने

फोटो (कृपया फोटो ले लें, अलग अलग कई सोसाइटी के लोग चुने गए हैं)---माई सिटी रिपोर्टरनोएडा। नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (नोफा) को नया अध्यक्ष मिल चुका है। पुनीत शर्मा को इसकी कमान सौंपी गई है। वहीं, सुरोजित दासगुप्ता को महासचिव और राजीव कुमार सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को साल 2026-28 के लिए चुनाव संपन्न हुए थे। घोषित परिणामों के बाद नई टीम के गठन पर विभिन्न सोसाइटी निवासियों ने खुशी जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षा और निवासियों के अधिकारों के लिए काम करेगी। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी एके. नौरियाल, गुलशन धमीजा और मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्कर चित्रवंशी की अहम भूमिका रही।अन्य पदों पर ये लोग चुने गएउपाध्यक्ष - उमाशंकर शर्मा, अब्दुल बारी, भारत भूषण शर्मा और संदीप भट्ट जोनल सचिव - सुशील बहुगुणा, डॉ. तरुण मित्तल और सुरेश कुमार शर्मासंयुक्त सचिव - राहुल श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव और रजनीश नंदन कार्यकारिणी सदस्य - महेंद्र सिंह और पल्लवी कौशिक

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पुनाती नोफा अध्यक्ष, सुरोजीत महासचिव बने #PunatiBecameNOFAPresident #SurojitBecameGeneralSecretary #SubahSamachar