UP: अफगानिस्तान से पोलियो का खतरा, 2.17 लाख बच्चों को पिलाई दवा; 3 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
देश भले ही पोलियो मुक्त हो गया हो लेकिन अभी भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से पोलियो का खतरा बना हुआ है, जहां अभी भी मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में पोलियो से बचाव के लिए अपने पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलवाएं। सघन पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 2.17 लाख बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई। सोमवार से घर-घर जाकर टीम बच्चों को ड्रॉप पिलाएगी। ये भी पढ़ें -UP:सीएम योगी ने विधायक से ली चुटकी, बोले- 'बाबूलाल जी, पूजा-पाठ में लगने का समय है', जवाब सुन- हंस पड़े नेता सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमारे देश को 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है। पर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी तीन-तीन सक्रिय मरीज हैं। ये भी पढ़ें -UP:ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया उन्होंने बताया कि ये संक्रामक वायरल बीमारी है। ऐसे में पोलियो के होने का खतरा कम नहीं हुआ है। इसको देखते हुए पांच साल तक के बच्चों को खुराक पिलाई जा रही है, जो बच्चे पहले दिन ड्रॉप से वंचित रह गए हैं, उनके परिजन से अपील है कि वे घर आने वाली टीम से ड्रॉप जरूर पिलवाएं। ये भी पढ़ें -फिर डॉक्टर क्या करेंगे:अगले 10 साल में बदल जाएगा इलाज का तरीका, AI पता करेगी बीमारियां; रोबोट करेंगे सर्जरी जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पांच साल तक के 6.84 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन 2,703 बूथों पर 2.17 लाख बच्चों को खुराक दी गई है, बाकी 4.67 लाख बच्चों को 3 जुलाई तक घर-घर जाकर टीम ड्रॉप पिलाएगी। इसके लिए 1,761 टीमें बनाई हैं। ये भी पढ़ें -UP:फिर जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, जगन्नाथ मंदिर में आज होगी स्नान यात्रा; 108 कलशों से होगा अभिषेक
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 10:18 IST
UP: अफगानिस्तान से पोलियो का खतरा, 2.17 लाख बच्चों को पिलाई दवा; 3 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान #CityStates #Agra #Etah #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #Mathura #UttarPradesh #PulsePolioCampaign #PolioVaccine #TwoDropsOfLife #ChildImmunization #Cmo #Door-to-doorVaccination #HealthDepartment #PolioDrops #आगरा #SubahSamachar
