Meerut News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए किया जनसंपर्क
भाजपा नेताओं ने शहर-गांवों में जाकर लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कीसरधना। रविवार को मेरठ में प्रधानमंत्री द्वारा नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क किया।राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष यशवीर सिंह ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। सरधना भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन के नेतृत्व में नगर के आदर्श नगर, इंकड़ी रोड, जुलहेड़ा, नवाबगढ़ी, सरधना देवी मंदिर, मोहल्ला घोसियान, हरलालपुर सहित विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने लोगों से 22 फरवरी को मेरठ में आयोजित होने वाले नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन अवसर पर प्रस्तावित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में कर्मेंद्र, मंगू प्रधान, शंकर सिंह, शानू जैन, नवीन त्यागी, राहुल पाल, शिवकुमार जैन, पिंकी सोम उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:19 IST
Meerut News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए किया जनसंपर्क #PublicRelationsDoneToReachThePrimeMinister'sProgram #SubahSamachar
