सीजी: एनएच-343 पर निर्माण में लापरवाही के खिलाफ फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (NH-343) पर सड़क निर्माण में कथित लापरवाही के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। गलत एलाइनमेंट, सड़क निर्माण के दौरान उड़ती धूल और गुणवत्ताविहीन नाली निर्माण से नाराज लोगों ने हाईवे पर उतरकर विरोध जताया। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में उपाध्यक्ष, पार्षदों, स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें चक्काजाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। यात्री बसें, भारी मालवाहक ट्रक और निजी वाहन जाम में फंस गए। इससे यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर यातायात ठप होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप प्रदर्शनकारियों ने निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों और सही एलाइनमेंट का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से दिन-रात धूल उड़ती रहती है। इससे आसपास के दुकानदारों और रहवासियों को परेशानी हो रही है। पढ़ें:छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों का मौसम कैसा रहेगा: रायपुर में गुलाबी ठंड शुरू, 24 घंटे में बदलाव के संकेत, पढ़ें लोगों ने नालियों के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और तकनीकी खामियों का भी आरोप लगाया। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली के खंभों को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट किए बिना काम किए जाने पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने इसे संभावित हादसों का खतरा बताया। समझाइश के बाद समाप्त हुआ आंदोलन प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन तथा निर्माण कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारी नियमित जल छिड़काव सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीजी: एनएच-343 पर निर्माण में लापरवाही के खिलाफ फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम #CityStates #Ambikapur #Chhattisgarh #BalrampurNews #RamanujganjNews #Nh-343RoadBlockade #BalrampurRoadConstruction #RamanujganjProtest #NegligenceInRoadConstruction #Nh-343ConstructionWork #RamanAgrawal #BalrampurTrafficJam #SubahSamachar