Sonipat News: नगर निगम चुनाव के चलते 10 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त नेहा सिंह ने 10 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के साथ मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।उपायुक्त ने बताया कि यह अवकाश सभी औद्योगिक इकाइयां, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इंडस्ट्रियल अंडर टेकिंग्स तथा दुकानों पर लागू होगा जो नगर निगम सोनीपत के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इस दौरान संबंधित सभी संस्थान बंद रहेंगे ताकि कर्मचारी एवं आम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह 10 मई को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 19:28 IST
Sonipat News: नगर निगम चुनाव के चलते 10 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित #PublicHolidayDeclaredOnMay10DueToMunicipalCorporationElections #SubahSamachar
