Ayodhya News: संविदा परिचालकों को आउटसोर्सिंग में जोड़ने के विरोध में प्रदर्शन, यात्री परेशान

अयोध्या। लखनऊ महानगर परिवहन सेवा के 54 संविदा परिचालकों ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था के विरोध में शनिवार को अयोध्या धाम बस अड्डा परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलन के चलते शहर में संचालित सिटी बस सेवा प्रभावित हो गई और सहादतगंज से अयोध्या धाम अंडरपास सहित अन्य मार्गों पर सिटी ई-बसों का संचालन बंद रहा।परिचालकों का आरोप है कि उन्हें निजी एजेंसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने की तैयारी की जा रही है, जबकि पूर्व में महानगर परिवहन सेवा के संविदा कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के विभिन्न डिपो में समायोजित किया जाता रहा है। लखनऊ से कुल 25 बसें अयोध्या को उपलब्ध कराई गई थीं, जिनमें 16 सिटी ई-बसों का नियमित संचालन हो रहा था। शनिवार को परिचालकों के आंदोलन के कारण इन बसों का संचालन प्रभावित रहा। इनसेटहम कई वर्षों से सिटी बस सेवा में कार्य कर रहे हैं। अब हमें आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से काम करने को कहा जा रहा है। जब पहले कई परिचालकों को परिवहन निगम में समायोजित किया जा चुका है, तो हमें भी वही अवसर मिलना चाहिए। - जितेंद्र सिंह, संविदा परिचालक इनसेटहमने पूरी निष्ठा से यात्रियों को सेवा दी है। निगम में आबद्ध होने से रोजगार सुरक्षित होगा और भविष्य को लेकर चिंता खत्म होगी। सरकार और परिवहन निगम को हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। - रोहित पांडेय, संविदा परिचालकइनसेटबसें बंद होने से यात्रियों को हुई परेशानी शनिवार को बसों का संचालन बंद रहने से यात्रियों को ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा। कजियाना के रहने वाले राहुल पांडेय ने बताया कि मैं रोज सिटी बस से अयोध्या धाम तक जाता हूं। बसें बंद होने से ऑटो का सहारा लेना पड़ा, जिससे अधिक किराया देना पड़ा और समय भी ज्यादा लगा। वहीं, महेश निषाद ने बताया कि सिटी बस बंद होने की जानकारी पहले नहीं थी। देर तक इंतजार करने के बाद ई-रिक्शा से जाना पड़ा। बस सेवा बंद होने से आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: संविदा परिचालकों को आउटसोर्सिंग में जोड़ने के विरोध में प्रदर्शन, यात्री परेशान #ProtestAgainstInclusionOfContractConductorsInOutsourcing;CommutersInconvenienced #SubahSamachar