Delhi News: स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर रैकेट का भंडाफोड़ कियाआरोपी मैनेजर से पूछताछ कर रही पुलिस अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। मध्य जिले के पहाड़गंज इलाके में स्पा की आड़ में चल रहे देह-व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी अजय मल्होत्रा (39) को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्पा का मैनेजर कम मालिक है। अनैतिक कार्य की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर इस पूरे रैकेट का खुलासा किया।पुलिस ने स्पा सेंटर से चार महिलाओं को बरामद किया है। स्पा सेंटर से नकदी, कस्टमर एंट्री रजिस्टर और आपत्तिजनक वस्तुएं व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी अजय मल्होत्रा से पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही है कि वह कितने दिनों से इसे चला रहा था और इस काम में कौन-कौन शामिल है। मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 30 जून को उनकी टीम को खबर मिली कि पहाड़गंज इलाके में पंचकुइयां रोड पर एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने नकली ग्राहक को वहां भेजा। बातचीत के बाद आरोपी अजय ने 2000 रुपये लेकर एक महिला को उसके सामने पेश किया। इसके बाद नकली ग्राहक ने पास मौजूद टीम को इशारा कर दिया। बाद में देर रात को सिन स्पा सेंटर, दूसरी मंजिल, पंचकुइयां रोड पर छापेमारी कर अजय मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एडवांस दिए गए 2000 रुपये समेत कुछ और नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस को यहां 40, 26, 31 और 26 साल की चार महिलाएं मिलीं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, आरोपी गिरफ्तार #ProstitutionRacketRunUnderTheGuiseOfASpa;AccusedArrested. #SubahSamachar