Una News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए फिर भेजा प्रस्ताव

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक बार फिर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। मशीन के स्थापित होने से खून से प्लेटलेट अलग करने और उसे मरीज को चढ़ाने की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को मशीन स्थापित करने का आश्वासन दिया है। इस सुविधा को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रबंधन को मशीन स्थापित करने के लिए आश्वासन दिया है। अस्पताल में मशीन स्थापित होने से मरीजों को ब्लड प्लेटलेट व प्लाज्मा चढ़ाने के लिए पंजाब के रोपड़, होशियारपुर और पीजीआई चंडीगढ़ का रुख नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में मरीजों को उपचार के दौरान प्लेटलेट कम होने के कारण इसे चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जिले के सरकारी अस्पतालों में इसे लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्लेटलेट चढ़ाने को लेकर उपयुक्त मशीन न होने का हवाला देकर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। डेंगू, मलेरिया के मरीजों को कई बार प्लेटलेट की मात्रा 25,000 के नीचे जाने के बाद इसकी जरूरत पड़ती है। अगर यह सुविधा क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू होती है तो जिले भर से उपचार के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों को इसका काफी लाभ मिलेगा।क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा है। आगामी प्रक्रिया विभाग के स्तर पर ही पूरी की जानी है। -डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 23:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए फिर भेजा प्रस्ताव #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar