UP: बीवी और बेटी दूर, जूली से अफेयर, इसलिए प्रॉपर्टी डीलर ने प्रेमिका को मारा; नर्स की मदद से लाश ठिकाने लगाई

उन्नाव में महिला जूली की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके प्रेमी प्रॉपर्टी डीलर ने की थी। दोस्त और परिचित महिला स्टाफ नर्स की मदद से उसने शव ठिकाने लगाया था। 10 दिन पहले की हुई हत्या में पुलिस ने लखनऊ निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अविवाहित मृतका भी लखनऊ की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, मुख्य हत्यारोपी और उसके साथी को हत्या के अलग-अलग मुकदमों में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। इस समय दोनों हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि छह जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे बिहार-मौरावां मार्ग पर केदारखेड़ा नहर पुलिया के पास युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर बिहार पुलिस के साथ ही स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। जिस मार्ग पर शव मिला था उसके सीसीटीवी चेक किए तो एक कार रात में आते और फिर जाते हुए नजर आई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 12:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बीवी और बेटी दूर, जूली से अफेयर, इसलिए प्रॉपर्टी डीलर ने प्रेमिका को मारा; नर्स की मदद से लाश ठिकाने लगाई #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoMurder #SubahSamachar