Sonipat News: परियोजना अधूरी, नाले बनेंगे बारिश के पानी निकासी का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। बारिश होने पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में नाले के माध्यम से पानी की निकासी की तैयारी शुरू कर दी गई है। जन स्वास्थ्य विभाग की करीब 11 करोड़ रुपये की जल निकासी परियोजना अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है लेकिन विभाग ने अब तक बिछाई गई पाइपलाइन और निर्मित नाले का उपयोग कर बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम करने की योजना बनाई है।इसके तहत शहर में दो स्थानों सांपला रोड और मटिंटू चौक पर सड़क क्रॉसिंग के लिए खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पर नाला बनाकर उसके ऊपर स्लैब डाला जाएगा। इससे यातायात भी प्रभावित नहीं होगा और बारिश का पानी भी आगे निकल जाएगा।विभाग की योजना के अनुसार बस स्टैंड के पीछे बने तालाब में एकत्र होने वाले बारिश के पानी को नाले के जरिए आगे निकाला जाएगा। बरसात के दौरान यह क्षेत्र जलभराव का केंद्र बन जाता है जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों का मानना है कि अस्थायी रूप से तैयार की जा रही यह व्यवस्था इस बार बारिश के मौसम में काफी राहत दे सकती है। वर्जनखरखौदा शहर में बारिश के पानी की निकासी की तैयारी की जा रही है। इसके तहत ही नाले को लिंक किया जा रहा है। -सुदेश कुमारी, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:45 IST
Sonipat News: परियोजना अधूरी, नाले बनेंगे बारिश के पानी निकासी का सहारा #ProjectIncomplete;DrainsToServeAsTheMeansForRainwaterDrainage. #SubahSamachar
