UP: MMMUT के इतिहास में पहली बार महिला कुलपति, पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को मिली कमान
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की नियुक्ति की गई है। जनभवन, लखनऊ द्वारा इस संबंध में आदेश निर्गत कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो शर्मा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की पांचवीं कुलपति होंगी। कुलपति के रूप में उनकी नियुक्ति विशेष होगीष क्योंकि मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समय से विश्वविद्यालय बनने के बाद अब तक किसी महिला के हाथ में संस्थान की कमान नहीं रही है। संभवतः प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में भी अब तक कोई महिला कुलपति या निदेशक नहीं रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 12:25 IST
UP: MMMUT के इतिहास में पहली बार महिला कुलपति, पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को मिली कमान #CityStates #Gorakhpur #Mmmut #ViceChancellor #AnupamaKaushikSharma #WomenEmpowerment #TechnicalEducation #PanjabUniversity #SubahSamachar
