Meerut News: हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
बहसूमा। कस्बे के मंगल बाजार स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान के जन्मोत्सव पर बुधवार को चोला चढ़ाकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मोहल्ला मंगल बाजार से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा स्थित मंगल बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, चौखटा, मोहल्ला जुमेरात, रानी की हवेली, मोहल्ला गुर्जरों वाला, मोहल्ला चैनपुरा से होते हुए वापस मंगल बाजार में संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, राधा रानी आकर्षण का केंद्र रही। इनके आगे बैंड बाजे वाले मंगल भवन अमंगल हारी की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर नीरज शर्मा, सचिन सुकड़ी, मनीष अहलावत, वीरेंद्र नागर, दीपक गुर्जर, अजय पाल, शिवम महेश्वरी, रवि शंकर कौशिक, नवीन शर्मा आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 18:59 IST
Meerut News: हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली #ProcessionTakenOutOnHanuman'sBirthAnniversary #SubahSamachar
