Himachal: इस दिन देवरी स्कूल भवन का निरीक्षण करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, हो सकता है उद्घाटन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देवरी में 18 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का निरीक्षण करेंगी। वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में पुराना स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देवरी पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने स्कूल भवन का जल्द निर्माण करवाने का भरोसा दिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर करीब 4.70 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन तैयार करवाया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 19:02 IST
Himachal: इस दिन देवरी स्कूल भवन का निरीक्षण करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, हो सकता है उद्घाटन #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #PriyankaGandhi #SubahSamachar
