वाराणसी: शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेजीं निजी तस्वीरें, प्रेमी के खिलाफ युवती का भाई पहुंचा थाने; तहरीर

मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में शादी तय होने से नाराज युवक पर युवती के मंगेतर को अश्लील मैसेज और निजी तस्वीरें भेजकर शादी में बाधा डालने का आरोप लगा है। मामले में युवती की शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। तहरीर के अनुसार, युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से करीब तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने रिश्ते का विरोध किया और उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक युवती पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाने लगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 02, 2026, 23:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेजीं निजी तस्वीरें, प्रेमी के खिलाफ युवती का भाई पहुंचा थाने; तहरीर #CityStates #Varanasi #Mirzamurad #VaranasiNews #LoveAffair #SubahSamachar