Rohtak News: मिनी सचिवालय में बैठने वाले प्राइवेट लोगों को लेना होगा लाइसेंस

एसडीएम ने दिया निर्देश निर्धारित फीस पर करें जनता का काम संवाद न्यूज एजेंसी सांपला। मिनी सचिवालय में बैठे प्राइवेट लोग आम जनता से काम के बदले मनमर्जी से पैसा नहीं वसूल सकेंगे। एसडीएम अंकिता पवार ने सभी को अपनी दुकान पर निर्धारित रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिन लोगों के पास लाइसेंस नहीं है उसको लेना होगा। अगर ऐसा नहीं करता है तो उसकी दुकान बंदह होगी। तहसील एसडीएम ऑफिस, खाद्य आपूर्ति विभाग मत्स्य पालन, ट्रेज़री, डीएपी कार्यालय, पंचायती राज विभाग का कार्यालय है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने काम के लिए यहां पर आते हैं। वहीं, तहसील व एसडीएम आफिस के पास दर्जनों प्राइवेट लोग अपने खोखे रखे हुए हैं जो टाइप करने फोटो स्टेट, रजिस्ट्री लिखने शपथपत्र लिखने आदि काम करते हैं। कई लोगों ने अधिकारियों को शिकायत की है कि दुकान खोल कर बैठ प्राइवेट लोग मनमर्जी से पैसा वसूल कर रहे हैं। एसडीएम अंकिता पवार ने सभी को निर्देश दिए हैं कि सभी अपनी दुकान का लाइसेंस ले और रेट लिस्ट लगाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: मिनी सचिवालय में बैठने वाले प्राइवेट लोगों को लेना होगा लाइसेंस #PrivatePeopleSittingInTheMiniSecretariatWillHaveToObtainALicense. #SubahSamachar