Kangra News: वीकेंड पर निजी और एचपीटीडीसी के होटलों में दर्ज हुई 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में होटल कारोबार के यह लिए यह वीकेंड सुखद रहा है। इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी के निजी व एचपीटीडीसी के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। इस वीकेंड पर धर्मशाला में चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के पर्यटक पहुंचे हैं। होटल कारोबारियों के अनुसार मैच से पूर्व ही अच्छी ऑक्यूपेंसी पहुंचना होटल व पर्यटन कारोबार के लिए सुखद संदेश है। इसका सीधा लाभ होटल, रिक्शा, टैक्सी, छोटे-बड़े कारोबारियों को होगा। इसके साथ ही सोमवार को एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच खेला जाना है। इसके बाद 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस और 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू का मैच खेला जाएगा। इसके चलते आने वाला सप्ताह भी होटल कारोबार के नजरिये से बेहतर माना जा रहा है। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी भी मिल गई है। ऐसे में इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमी यहां पहुंचेगे। इसका भी सीधा लाभ होटल व पर्यटन कारोबार को होगा। वीकेंड पर पर्यटन नगरी के निजी होटलों में 80 फीसदी होटल ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई है। रविवार को मैच देखने वाले क्रिकेट प्रेमी भी यहां पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इससे भी होटल कारोबार में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। - विवेक महाजन, महासचिव, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशालाएचपीटीडीसी के होटलों में औसतन 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। मैचों के दौरान एचपीटीडीसी के होटलों में ऑक्यूपेंसी और बढ़ने की उम्मीद है। - कैलाश ठाकुर, एजीएम, एचपीटीडीसी
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 20:41 IST
Kangra News: वीकेंड पर निजी और एचपीटीडीसी के होटलों में दर्ज हुई 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
