फर्जी IAS गिरफ्तार: हाईस्कूल पास इटावा का प्रीतम खुद को बताता था अधिकारी, गोरखपुर की युवती से की थी शादी
इटावा के इकदिल इलाके के प्रीतम ने खुद को आईएएस अधिकारी के तौर पर बताकर गोरखपुर के एक परिवार को झांसा दिया और घर की बेटी से शादी कर ली। लेकिन संदेह पर परिवार वालों ने इटावा जाकर मामले की तस्दीक की तो पूरी कहानी फर्जी निकली। गोरखपुर में परिवार ने कैंट थाने में आरोपी प्रीतम के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी प्रीतम को जालौन जिले से गिरफ्तार कर गोरखपुर लेकर आ गई। शहर की युवती से शादी करने वाला फर्जी आईएएस प्रीतम हाईस्कूल पास है। आरोपी किराए के मकान को अपना बताकर शादी रचाई थी। दूल्हे का असली रूप सामने आया तो वधू पक्ष ने विदाई के तुरंत बाद हंगामा किया और बेटी को अपने साथ लेकर शहर आ गए थे। इसका पर्दाफाश पुलिस की जांच में हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रीतम निषाद उर्फ लल्लू राम, निवासी अंडवा की मड़ैया (थाना बकेवर), इटावा ने गोरखपुर के परिवार को अपने झूठे आईएएस होने का भरोसा दिलाया। उसने इकदिल के लुधियात मोहल्ले में किराये के मकान को अपना बंगला बताकर वधू पक्ष को गुमराह किया। वधू पक्ष की चचेरी बहन रश्मि ने बताया कि घर देखने गए समय युवक ने मकान और संपत्ति को अपना बताकर परिवार को पूरी तरह धोखा दिया। शादी 11 मार्च को धूमधाम से हुई और दुल्हन विदा होकर इटावा आई। घर पहुंचते ही वधू पक्ष ने मकान की असलियत और प्रीतम की शैक्षणिक योग्यता की जांच की। जानकारी सामने आने पर हंगामा और मारपीट हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 10:21 IST
फर्जी IAS गिरफ्तार: हाईस्कूल पास इटावा का प्रीतम खुद को बताता था अधिकारी, गोरखपुर की युवती से की थी शादी #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurHindiNews #CityAndState #SubahSamachar
