Palwal News: जिला कारागार में बंदियों ने किया योग अभ्यास

पलवल।सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के तहत जिला कारागार में बंदियों एवं कैदियों के लिए योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग एवं आयुष हरियाणा के समन्वय से जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आयुष रोग सहायक आचार्य कृष्ण भारद्वाज, जितेंद्र कुमार एवं इंस्ट्रक्टर जितेंद्र ने कैदियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस दौरान गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ श्वास-प्रश्वास की विधि और विभिन्न योगासनों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग अभ्यास से तनाव, नकारात्मक सोच और नशे की प्रवृत्तियों से मुक्ति मिलती है, जिससे बंदियों में सुधार और पुनर्वास की प्रक्रिया को मजबूती मिलती है। आचार्य कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सूर्य नमस्कार अभियान 12 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ, अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कारागार स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी की। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: जिला कारागार में बंदियों ने किया योग अभ्यास #PrisonersPracticedYogaInTheDistrictJail #SubahSamachar