Ambala News: प्रश्नपत्र में प्रिंटिंग की चूक, सवाल छपा नहीं विकल्प दे दिया

अंबाला। जिले में पीजीटी लेवल-3 की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान कुल 13 केंद्रों पर 4114 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी, लेकिन 3186 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जबकि 928 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में कुछ सवाल अधूरे थे। प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग में थी कमी, सवाल छपा नहीं विकल्प दे दिया गया था। कई प्रश्नों के साथ दिए गए विकल्प, मुख्य प्रश्न से कोई तालमेल ही नहीं बिठा रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि ऐसे में सही विकल्प चुनना किसी चुनौती से कम नहीं था। इन खामियों के बावजूद अधिकांश अभ्यर्थियों ने माना कि कुल मिलाकर प्रश्नपत्र का स्तर काफी आसान था। इससे उन्हें राहत मिली। परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया। ।चार भागों में बंटा था पेपर : प्रश्नपत्र को चार भागों में विभाजित किया गया था। इसमें कुल 150 अंकों के सवाल पूछे गए थे। पहले भाग के तहत प्रश्न संख्या 1 से 30 तक बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र से संबंधित रहे। इसी प्रकार दूसरे भाग में प्रश्न संख्या 31 से 60 तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा की दक्षता परखने के लिए थे। जबकि तीसरे भाग के तहत प्रश्न संख्या 61 से 90 के बीच मात्रात्मक योग्यता ,तार्किक अभिक्षमता, सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। वहीं अंतिम व चौथे भाग में प्रश्न संख्या 91 से 150 तक का पूरा खंड इतिहास विषय पर केंद्रित रहा। संवाद रोहित। रोहित। रोहित। रोहित।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 02:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: प्रश्नपत्र में प्रिंटिंग की चूक, सवाल छपा नहीं विकल्प दे दिया #PrintingErrorInTheQuestionPaper:TheQuestionItselfWasNotPrinted #ButTheOptionsWereProvided. #SubahSamachar