मैं इस समय शांत नहीं हूं , बाफ्टा के मंच पर प्रिंस विलियम ने दी भावुक स्पीच; साथ में नजर आईं पत्नी केट मिडलटन
रविवार रात लंदन में हुए बाफ्टा फिल्म पुरस्कार की रेड कार्पेट पर कई दिग्गज फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन इन फिल्मी हस्तियों से इतर रॉयल परिवार से प्रिंस विलियम और राजकुमारी केट मिडलटन भी बाफ्टा के रेड कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान प्रिंस विलियम स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करने भी पहुंचे। जहां उन्होंने मंच से स्पीच भी दी। इस अंदाज में रेड कार्पेट पर पहुंचे प्रिंस विलियम बाफ्टा की रेड कार्पेट पर प्रिंस विलियम बरगंडी रंग की मखमली जैकेट में नजर आए। इसके साथ उन्होंने एक क्लासिक काली टाई पहनी थी। जबकि केट मिडलटन ने फर्श तक लंबी गुलाबी गुच्ची ड्रेस पहनी थी। दोनों ने साथ-साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया। हालांकि, कपल ने रेड कार्पेट के दौरान मीडिया से बात करने से परहेज किया और सीधे रॉयल फेस्टिवल हॉल में प्रवेश किया। प्रिंस विलियम साल 2010 से बाफ्टा के अध्यक्ष हैं। View this post on Instagram A post shared by The Prince and Princess of Wales (@princeandprincessofwales)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 08:57 IST
मैं इस समय शांत नहीं हूं , बाफ्टा के मंच पर प्रिंस विलियम ने दी भावुक स्पीच; साथ में नजर आईं पत्नी केट मिडलटन #Hollywood #National #PrinceWilliam #PrinceWilliamInBafta #Bafta2026 #BaftaAwards #BaftaAwards2026 #PrinceWilliamAtBafta2026 #KateMiddleton #PrinceWilliamWithKateMiddleton #KateMiddletonBafta #PrinceWilliamEmotionalSpeech #SubahSamachar
