Amritsar: नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बुरी नजर रखने का विरोध करने पर डंडे से पीटकर मार डाला था
अमृतसर के थाना गेट हकीमा पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद हुआ है। आरोपी विनित कुमार मृतका का रिश्तेदार है। वह नाबालिग पर बुरी नजर रखता था। इसी का विरोध करने पर उसने चोरी का इल्जाम लगाकर लड़की की बेरहमी से पिटाई की थी। 15 जुलाई को हुई इस घटना में लड़की की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसी दिन हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद विनित कुमार को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि विनित कुमार ने लड़की और उसके भाई को जालंधर से अमृतसर बुलाया था। उसने उन्हें दो हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेजे थे। घर पहुंचने पर आरोपी ने नाबालिग पर सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया और डंडे से पीटा। पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 09:05 IST
Amritsar: नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बुरी नजर रखने का विरोध करने पर डंडे से पीटकर मार डाला था #CityStates #Amritsar #Murder #AmritsarPolice #SubahSamachar
