हिमाचल: भाजपा-कांग्रेस के लिए सत्ता का सेमीफाइनल, नगर निगम में पार्टी चिह्न पर चुनाव होने से प्रतिष्ठा दांव पर
हिमाचल प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव इस बार महज स्थानीय स्तर पर सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। हिमाचल में डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। खास बात यह है कि नगर निगम चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़े जाएंगे, जिससे कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह प्रतिष्ठा का बड़ा सवाल बन गया है। नगर निगम के साथ-साथ नगर परिषद (नप) और नगर पंचायत (नप) के चुनाव पर भी राजनीतिक दलों की नजर रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 12:02 IST
हिमाचल: भाजपा-कांग्रेस के लिए सत्ता का सेमीफाइनल, नगर निगम में पार्टी चिह्न पर चुनाव होने से प्रतिष्ठा दांव पर #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Kangra #HimachalMunicipalCorporationSemiFinal #DharamshalaPalampurSolanMandiMcPolls #SukhuGovtFirstLocalBodyPoll #AssemblyPolls1.5YearsAway #RajeevBindalBjpStatePresident #BjpCongressPrestigeAtStake #PartySymbolMcElections #Cabinet2BerthClaim #VinayKumarCongressStatePresident #SubahSamachar
