Trump Vs Lula: 'ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में दखल न दें, यह हमारा अंदरूनी मामला है', लूला की ट्रंप को दो टूक

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने बुधवार को अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी। उन्होंने कि ट्रंप ब्राजील के अक्तूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दखल न दें। उन्होंने यह चेतावनी तब दी, जब ट्रंप ने उनके राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई को लेकर ब्राजील की फिर से आलोचना की। यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दिखाता है। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश पर और टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है और दो ड्रग-तस्करी वाले संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है, जिसका लूला विरोध करते हैं। लूला ने कई बार ब्राजील की संप्रभुता का बचाव किया है, खासकर तबसे जब ट्रंप ने पिछले साल ब्राजील पर टैरिफ लगाए थे और अपने सहयोगी पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो के खिलाफ 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट जज के खिलाफ प्रतिबंध पर जताई आपत्ति लूला ने ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्रे डी मोरेस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों पर भी आपत्ति जताई। ट्रंप प्रशासन ने कहा था कि मोरेस ने राजनीति से प्रेरित होकर बोल्सोनारो के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्हें 2022 के चुनाव हारने के बाद सत्ता में बने रहने की कोशिश के लिए दोषी ठहराया गया है। ये भी पढ़ें:जी7 सम्मेलन के बाद PM मोदी पेरिस पहुंचे, वीवा टेक-2026 को करेंगे संबोधित ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ब्राजील 'राजनीतिक रूप से खतरनाक' बन गया है। सरकार 'बोल्सोनारो जूनियर' (जेर बोल्सोनारो के बड़े बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो) को गिरफ्तार करना चाहती है, जो चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बोल्सोनारो के बेटे और पूर्व सांसद एडुआर्डो बोल्सोनारो को उनके पिता के तख्तापलट मामले में धमकी देने का दोषी पाया और उन्हें 4 साल दो महीने की जेल की सजा सुनाई। हालांकि, ट्रंप का बयान 'जनमत सर्वेक्षणों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं' इस ओर संकेत दे रहा है कि वह शायद बोल्सोनारो के बड़े बेटे सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो की बात कर रहे थे, जो लूला के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं। फ्लावियो बोल्सोनारो को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। एडुआर्डो बोल्सोनारो को कोर्ट ने दोषी इसलिए ठहराया, क्योंकि उन्होंने अपने पिता के तख्तापलट मामले में अवैध रूप से हस्तक्षेप किया और अमेरिकी सरकार से ब्राजील के अधिकारियों पर दबाव बनाने की पैरवी की। जी7 शिखर सम्मेलन के बाद फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने ट्रंप के बयान पर लूला से सवाल किया। इस पर ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि इससे पता चलता है कि ट्रंप ब्राजील को ठीक से नहीं जानते। ये भी पढ़ें:पश्चिम एशिया संकट में भारत की भूमिका पर ट्रंप ने कही ऐसी बात, पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची लूला ने कहा, अगर वह ब्राजील को बोल्सोनारो परिवार से जुड़े रिश्तों के आधार पर जानते हैं, तो वह ब्राजील को नहीं जानते। वह बोल्सोनारो को पसंद करते रहें (पिता, बेटा या पोता) यह उनकी समस्या है, मेरी नहीं। लेकिन ब्राजील के चुनाव में दखल मत दीजिए, क्योंकि ब्राजील का चुनाव ब्राजील का मामला है। एडुआर्डो और फ्लावियो बोल्सोनारो हाल ही में वाशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने ट्रंप से भी मुलाकात की थी। इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने ब्राजील के दो बड़े ड्रग-तस्करी संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। लूला ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि ये समूह स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन वे आतंकवादी संगठन नहीं हैं, क्योंकि उनका उद्देश्य राजनीतिक बदलाव नहीं बल्कि मुनाफा कमाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



Trump Vs Lula: 'ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में दखल न दें, यह हमारा अंदरूनी मामला है', लूला की ट्रंप को दो टूक #World #International #SubahSamachar