Jammu: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, बस हरी झंडी का इंतजार
इसवर्ष अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इसके लिए सभी तकनीकी और बुनियादी ढांचे का काम पूरा कर लिया गया है। जम्मू रेल मंडल के डीआरएम विवेक कुमार ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब केवल रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है। डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि वर्तमान में कटड़ा से श्रीनगर के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन के प्रति लोगों का रुझान बहुत अच्छा है।जम्मू तक इसके विस्तार से घाटी और जम्मू के बीच कनेक्टिविटी का एक नया और आधुनिक विकल्प भी मिलेगा। डीआरएम ने वार्षिक लेखा-जोखा पेश करते हुए बताया कि आने वाले समय के लिए जम्मू रेल मंडल की चार प्राथमिकताओं पर काम करेगा। ये प्राथमिकताएं यात्री सुरक्षा, संरक्षा, बुनियादी ढांचे का विस्तार और माल भाड़े में वृद्धि हैं। ये उपलब्धियां गिनाईं पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और बाढ़ में यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया कश्मीरी सेब व चेरी को कम समय में ट्रेन से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया। कश्मीर तक खाद्य सामग्री पहुंचाई अनंतनाग में पहला ऑटोमोबाइल की खेप सफलतापूर्वक उतारी कटड़ा से बनिहाल के बीच विशेष ट्रेन का विस्तार श्रीनगर तक किया गया अकाउंटिंग सिस्टम अब जम्मू से करता है काम डीआरएम ने कहा कि जम्मू मंडल का अकाउंटिंग सिस्टम अब जम्मू से काम कर रहा है। पहले फिरोजपुर मंडल से होता था। कर्मचारियों से जुड़े कई काम फिरोजपुर से होते थे। आने वाले समय में और सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। कर्मचारियों की कमी दूर की जा रही डीआरएम ने बताया कि कर्मचारियों की कमी दूर की जा रही है। डिवीजनल मुख्यालय के पद भरने के लिए पहले ही ऑप्शन काॅल किया था। फेज स्तर पर शॉर्टलिस्टिंग के इसे सभी मंडल में भेजा है। कुछ नए कर्मचारियों ने ज्वाॅइन किया है। जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास तेजी से चल रहा है। दूसरे प्रवेश द्वार का एक हिस्सा बन चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 00:42 IST
Jammu: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, बस हरी झंडी का इंतजार #CityStates #Jammu #VandeBharatTrain #AmarnathYatra #SubahSamachar
