Una News: बेली ब्रिज पर रात को पुलिस का पहरा लगाने की तैयारी

ऊना। बेली ब्रिज का ऊंचाई अवरोधक को बार-बार तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने मेकेनिकल विंग को पत्र भेज कर ब्रिज पर दोबारा से ऊंचाई अवरोधक लगाने को कहा है। मेकेनिकल विंग से जवाब आने के बाद लोक निर्माण विभाग पुलिस विभाग को पत्र भेज कर ब्रिज पर रात के समय निगरानी रखने के लिए आग्रह करेगा। पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत इसलिए पड़ी है, क्योंकि बेली ब्रिज पर लगाए गए ऊंचाई अवरोधक को अज्ञात लोग चार बार तोड़ चुके हैं। हर बार अवरोधक को रात के समय ही तोड़ा गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से ब्रिज की सुरक्षा को लेकर लोक निर्माण विभाग की चिंता बढ़ गई है।बेली ब्रिज पर बड़े वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए ऊंचाई अवरोधक लगाए गए हैं। इसके बावजूद अज्ञात लोग इन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। अवरोधक टूटने के बाद बड़े वाहनों के पुल पर पहुंचने का खतरा बना रहता है। ऐसे में विभाग अब केवल मरम्मत तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि रात के समय निगरानी की व्यवस्था भी करने जा रहा है।-------ऊंचाई अवरोधक पर 80 हजार रुपये खर्चेबेली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए ऊंचाई अवरोधक लगाए थे लेकिन तीन बार तोड़े जाने के बाद उसे दोबारा से लगाने में मेकेनिकल विंग ने 80 हजार रुपये खर्च किया है। मेकेनिकल विंग बिल तैयार कर लोक निर्माण विभाग के आलाधिकारी को भेजता है ताे भुगतान से पहले ही कोई अज्ञात ब्रिज से ऊचांई अवरोधक तोड़ जाता है।बेली ब्रिज पर फिर से ऊंचाई अवरोधक लगाने के लिए मेकेनिकल विंग को पत्र भेज दिया है। उनका जवाब आने के बाद पुलिस विभाग को ब्रिज पर पुलिस जवानों की तैनाती के लिए लिखा जाएगा।-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 23:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: बेली ब्रिज पर रात को पुलिस का पहरा लगाने की तैयारी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar